मानसिक स्वास्थ्य माह · 10 सितम्बर – 10 अक्टूबर 2026

मानसिक रूप से स्वस्थ और मजबूत रहना बेहद आवश्यक है।

स्वस्थ मनसशक्त युवासमृद्ध राजस्थान

इसे जनआंदोलन बनाने के लिए आगे आएं, शपथ लें अपने मन को सशक्त रखने की, और विभाग से अपना डिजिटल प्रमाण पत्र प्राप्त करें।

कुल शपथ

लाइव
0

आज

0

पहले मन की सेहत

मन की सेहत भी उतनी ही जरूरी है

अपनी भावनाओं पर ध्यान देना, भरोसेमंद लोगों से बात करना और जरूरत पड़ने पर सहायता लेना कमजोरी नहीं, देखभाल है।

बात करें

किसी भरोसेमंद व्यक्ति से अपनी बात साझा करें।

भेदभाव रोकें

मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी अपमानजनक भाषा का विरोध करें।

मदद लें

लगातार परेशानी होने पर प्रशिक्षित सहायता से जुड़ें।

01 · शपथ पढ़ें

मानसिक स्वास्थ्य शपथ

इन छह संकल्पों को पढ़ें और स्वीकार करें।

  1. 1

    मैं, स्वयं को व अन्य लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करूँगा/करूँगी।

  2. 2

    मैं, स्वयं को व अन्य लोगों को मानसिक बीमारियों के जोखिम कारकों को पहचानने, बचाव के सही तरीकों को पहचानने और मानसिक बीमारी से संबंधित भ्रांतियों व तथ्यों के प्रति जागरूक करूँगा/करूँगी।

  3. 3

    मैं, समाज व समुदाय में मानसिक बीमारियों से संबंधित कलंक और भेदभाव को मिटाने का निरंतर प्रयास करूँगा/करूँगी।

  4. 4

    मैं, अपने जीवनकाल में किसी भी व्यक्ति को पागल अथवा उसके समानार्थी शब्दों से कहकर संबंधित, कलंकित और अपमानित नहीं करूँगा/करूँगी।

  5. 5

    मैं, आपातकाल स्थिति में, स्वयं को, अपने परिवार को, अपने मित्र को, अपने सहकर्मी को, अपने पड़ोसी को व अन्य जनों को बचाने एवं सकारात्मक वातावरण प्रदान करने में सहायता करूँगा/करूँगी।

  6. 6

    मैं, अपने गाँव, अपने शहर, अपने जिले व अपने राज्य राजस्थान को मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण के क्षेत्र में स्वस्थ, अग्रणी बनाने हेतु संकल्पित होकर सभी स्तर पर सहायता करूँगा/करूँगी।

02 · अपना विवरण दें

अपना प्रमाण पत्र प्राप्त करें

+91

रोज़ की देखभाल

स्वयं के स्तर पर मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के उपाय

छोटी-छोटी आदतें जो मन को सुरक्षित रखती हैं

  • संतुलित आहार लें

  • नियमित व्यायाम करें

  • नशे से दूर रहें

  • अन्य लोगों से स्वयं की तुलना न करें

  • स्वयं के गुणों को पहचानें

  • सोशल मीडिया का सीमित उपयोग करें

  • कार्य की प्राथमिकताएँ तय करें

  • दूसरों की मदद का भाव रखें

Tele-MANAS

किसी से बात करनी है?

टेली-मानस 24×7 उपलब्ध है

आपकी भाषा में निःशुल्क और गोपनीय मानसिक स्वास्थ्य सहायता।